मल्हारराव होल्कर
एक महान सख़्सियत का जीवन परिचय
मल्हारराव होल्कर का जन्म 16 मार्च, 1693 को महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुआ था।
मल्हारराव होल्कर मराठा साम्राज्य के एक ऐसे सामन्त थे जो परम पराक्रमी और युद्ध कौशल में निपुण होने के साथ साथ मालवा के प्रथम मराठा सूबेदार थे।
वे होल्कर राजवंश के प्रथम राजकुमार थे, जिन्होंने इंदौर पर शासन किया। समर्पित हिन्दुओं के मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में मल्हारराव का नाम मुख्य रूप से अग्रणी है।
उन्होंने पेशवा बाजीराव प्रथम को कई युद्धों में विजय दिलवाई थी।
वे शुरुआत में पेशवा बाजीराव प्रथम (1720-1740 ई.) की सेवा में रहे थे।
पेशवा बाजीराव प्रथम की मल्हारराव ने काफ़ी दिनों तक सेवा की तथा कई विजय अभियानों में भी भाग लिया था।
बाजीराव प्रथम ने उनकी स्वामी भक्ति के फलस्वरूप मध्य भारत का एक बड़ा क्षेत्र उनको शासन करने के लिए दे दिया
वर्ष 1948 में उसके राज्य का भारतीय गणराज्य में विलय कर दिया गया।
मल्हारराव होल्कर की मृत्यु 20 मई, 1766 को हुई।